कोईलवर: चांदी थाना क्षेत्र में विधानसभा चुनाव के लिए किया गया फ्लैग मार्च, शांतिपूर्ण मतदान की अपील की गई
आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए चांदी थाना पुलिस ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों के साथ शनिवार की शाम फ्लैग मार्च निकाला। यह मार्च शाम 5 बजे थाना क्षेत्र के मुख्य बाजारों और संवेदनशील इलाकों से होकर गुज़रा। चांदी थाना अध्यक्ष राकेश कुमार रौशन ने फ्लैग मार्च के दौरान स्थानीय लोगों से शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में मतदान करने की अपील की।