सोरांव: सोरांव थाना क्षेत्र के बरजी गांव में जमीन के विवाद को लेकर हुई मारपीट, शिकायत दर्ज
सोरांव थाना क्षेत्र के बरजी गांव में जमीन विवाद को लेकर एक परिवार पर हमला किया गया। संतोष कुमार, उनकी पत्नी संगीता देवी और बेटियों को बुरी तरह पीटा गया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। हमले में संगीता देवी फावड़े के वार से बेहोश हो गईं। 16 मई की सुबह संतोष कुमार अपने पुराने कच्चे घर की जगह पर दो कमरे का निर्माण कर रहे थे। उसी दौरान गाली गलौज व मार पीट हुई।