लखीसराय: जिला मुख्यालय परिसर स्थित उपभोक्ता कार्यालय से जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना
जिला मुख्यालय परिसर स्थित जिला उपभोक्ता कार्यालय परिसर से मंगलवार की दोपहर 1:04 मिनट पर राष्ट्रीय उपभोक्ता जागरूकता सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन को लेकर जागरूकता वाहन रथ को जिला उपभोक्ता के पूर्व सदस्य एवं अन्य लोगों के द्वारा सामूहिक रूप से हरी झंडी दिखाकर वाहन को रवाना किया गया। जागरूकता सप्ताह 24 दिसंबर से आगामी 30 दिसंबर तक आयोजित किया गया है।