लखीसराय: रामगढ़ चौक प्रखंड के देरनाथ महादेव उच्च विद्यालय शर्मा में सखी वार्ता कार्यक्रम आयोजित
रामगढ़ चौक प्रखंड क्षेत्र में महिला एवं बाल विकास निगम व यूनिसेफ के संयुक्त तत्वाधान में सखी वार्ता सह आत्म सम्मान की ओर एक कदम का संयुक्त रूप से मंगलवार की दोपहर 12:30 पर कार्यक्रम आयोजित की गई। जिला परियोजना प्रबंधक डॉ मनोज कुमार सिंहा के द्वारा बताया गया कि महिला एवं बाल विकास निगम महिला एवं किशोरियों को मुद्दों के बीच कार्य करता है।