लखीसराय: जिला मुख्यालय परिसर स्थित मंत्रणा कक्ष के सभागार में सेवा समाधान शिविर का किया गया आयोजन
जिला मुख्यालय परिसर स्थित मंत्रणा कच्छ के सभागार में मंगलवार के पूर्वाह्न 11:10 पर सुशासन सप्ताह अंतर्गत सेवा समाधान शिविर का आयोजन किया गया। सेवा समाधान शिविर के आयोजन को लेकर जिले के सरकारी सेवा निमित्त कर्मचारी काफी संख्या में मौजूद रहे। उक्त शिविर में मौजूद लोगों की समस्या को लेकर उनसे आवेदन मंगलवार की संध्या 5:00 बजे तक लिया जाएगा।