लखीसराय: हसनपुर सहित जिले में 6 जगहों पर छापेमारी कर उत्पाद पुलिस ने 2 तस्कर और 6 शराबियों को पकड़ा
मंगलवार की अपराह्न 4:50 बजे उत्पाद थाना लखीसराय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार हसनपुर से 15 लीटर महुआ शराब के साथ छोटू मांझी को तथा फतेहपुर से 10 लीटर महुआ शराब के साथ विनोद मांझी की पत्नी गौरी देवी को गिरफ्तार किया गया. लखीसराय चितरंजन रोड से 2 व्यक्ति को, लोशघानी एवं अरमा से 1-1 व्यक्ति को तथा खैरा महिसोनी से 2 व्यक्ति को नशे में गिरफ्तार किया गया.