लखीसराय: अमित शाह द्वारा दिए गए बयान के विरोध में बसपा कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय धरना स्थल पर दिया धरना
जिला मुख्यालय धरना स्थल पर मंगलवार की दोपहर 1:00 बजे बसपा पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं के द्वारा जमकर नारेबाजी भी की गई। बता दे कि देश की गृह मंत्री अमित कुमार शाह का राज्यसभा में डॉ भीमराव अंबेडकर पर दिए गए बयान के बाद उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन का सिलसिला जारी है।