लखीसराय: जिला अतिथि गृह के समक्ष केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
केंद्रीय कोयला एवं खनन राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे अपने निजी कार्यक्रम में भाग लेने को लेकर लखीसराय पहुंचे जहां जिला अतिथि गृह के सामने मुख्य सड़क पर भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा मंगलवार की दोपहर 1:27 पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने बताया कि गृह मंत्री अमित शाह को पागल बताने वाले खुद पागल हैं।