चौमूं: चोंमू के NH-52 पर सीकर से जयपुर डाक लेकर जा रहा पार्सल ट्रक का टायर फटा, अनियंत्रित होकर मोरीजा पुलिया के पास पलटा
Chomu, Jaipur | Jul 30, 2025 चौमूं के नेशनल हाईवे 52 पर मोरीजा पुलिया के पास मंगलवार रात करीब 11 बजे एक ट्रक बेकाबू होकर पलट गया। डाक पार्सल से भरा यह ट्रक सीकर से जयपुर जा रहा था। वाहन का संतुलन बिगड़ने से ट्रक डिवाइडर पार कर पलट गया। जानकारी के अनुसार,ट्रक का टायर फटने से यह हादसा हुआ। दुर्घटना में ट्रक चालक कुणाल चौधरी व हेल्पर घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।