#बालाघाट
आदिवासी कन्या आश्रम डाबरी में बालिकाओं का स्वास्थ्य परीक्षण
बालिकाओं के स्वास्थ्य की जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं दवाएं प्रदान की गईं
जिले के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने एवं छात्रावासों में निवासरत बालिकाओं के स्वास्थ्य की नियमित निगरानी के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा आदिवासी कन्या आश्रम डाबरी में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आश्रम में निवासरत बालिकाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान बालिकाओं की सामान्य स्वास्थ्य जांच के साथ सर्दी-खांसी, बुखार, त्वचा संबंधी समस्या सहित अन्य स्वास्थ्य संबंधी शिकायतों की जानकारी ली गई। आवश्यकतानुसार बालिकाओं को चिकित्सकीय परामर्श एवं दवाएं भी उपलब्ध कराई गईं।
स्वास्थ्य टीम ने बालिकाओं को स्वच्छता, शुद्ध पेयजल, पौष्टिक आहार तथा व्यक्तिगत साफ-सफाई के संबंध में भी जागरूक किया। साथ ही किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या होने पर तत्काल आश्रम प्रबंधन अथवा स्वास्थ्य विभाग को सूचना देने की समझाइश दी गई।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रभावित एवं आदिवासी क्षेत्रों में बच्चों और बालिकाओं के स्वास्थ्य की नियमित निगरानी के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जागरूकता गतिविधियां निरंतर संचालित की जा रही हैं।
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP #WelfareTribal
#mp_iec #healthminmp
Balaghat, Madhya Pradesh | Sep 6, 2026