सहजनवा: बरईपार में सड़क बनी तालाब, ग्रामीणों ने गुस्से में कहा- 'रोड नहीं तो वोट नहीं' का दिया अल्टीमेटम
पाली विकास खंड के ग्राम पंचायत बरईपार में जर्जर सड़क और भयंकर जलभराव से आक्रोशित ग्रामीणों का धैर्य आखिरकार जवाब दे गया। बदहाली से तंग आकर ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया और शासन-प्रशासन के खिलाफ हुंकार भरी।तालाब में तब्दील हुई जीवनदायिनी सड़क ग्रामीणों ने बताया कि बखिरा-सहजनवां मुख्य मार्ग से बीआरसी पाली को जोड़ने वाली यह महत्वपूर्ण सड़क है।