बिंदकी: बिंदकी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने '12000 में दम नहीं, 18000 से कम नहीं' का नारा लगाते हुए प्रदर्शन कर जताया विरोध
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कस्बे के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में मंगलवार को दिन में 3 बजे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री द्वारा मानदेय बढ़ाने की सूचना मिलना था। मानदेय केवल 12000 होने पर जिलाध्यक्ष रेहाना परवीन के नेतृत्व में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। 12000 में दम नहीं 18000 से कम नहीं का नारा लगाया।