बक्सर: अपर समाहर्ता ने एमपी उच्च विद्यालय में पीठासीन पदाधिकारी के प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण किया
Buxar, Buxar | Oct 12, 2025 बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2025 के परिप्रेक्ष्य में रविवार को 3:00 बजे अपराह्न में अपर समाहर्ता अरुण कुमार सिंह द्वारा एमपी उच्च विद्यालय, बक्सर में आयोजित पीठासीन पदाधिकारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान श्री सिंह ने प्रशिक्षण व्यवस्था, प्रशिक्षण मॉड्यूल तथा प्रशिक्षणार्थियों को दी जा रही जानकारी का अवलोकन किया।