बक्सर: विधानसभा चुनाव के लिए जिले में 17 चेक पोस्ट बनाए गए, स्टैटिक सर्विलांस टीम कर रही है गश्त
Buxar, Buxar | Oct 12, 2025 बिहार विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण भय मुक्त और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन के द्वारा कई स्तरों पर तैयारी की जा रही है। अब बक्सर जिले में कुल 17 स्थान पर चेक पोस्ट बनाया गया है, ताकि सीमावर्ती इलाकों से आवागमन करने वाले लोगों की सघनता से जांच की जा सके। यहां स्टैटिक सर्विलांस टीम गश्त कर रही है।