बक्सर: लॉज विवाद में शांति नगर पुल के पास युवक को मारी गोली, हालत खतरे से बाहर
Buxar, Buxar | Oct 12, 2025 बक्सर के बाईपास रोड स्थित शांति नगर पुल के समीप हुए विवाद में गोली लगने से एक युवक जख्मी हो गया। इलाज के लिए आनन-फानन में घायल युवक को सदर अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद वहां के चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया।घायल राहुल कुमार पाल शहर के सोहनीपट्टी निवासी रामजन्म पाल का पुत्र है। उसे हाथ में गोली लगी है।