बक्सर: चुनाव प्रशिक्षण से गायब कर्मियों पर कार्रवाई, 86 के वेतन पर रोक, 24 घंटे में मांगा स्पष्टीकरण
Buxar, Buxar | Oct 12, 2025 बिहार विधानसभा आम निर्वाचन के संचालन हेतु शनिवार को आयोजित प्रथम प्रशिक्षण से अनुपस्थित कर्मियों पर कार्रवाई की गाज गिर गई है। इसको लेकर जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी के माध्यम से अपडेट दिन के 2:00 बजे जारी की गई है. मतदान दल कर्मियों के प्रथम प्रशिक्षण का आयोजन शनिवार को एमपी हाई स्कूल व नेहरू स्मारक उच्च विद्यालय में किया गया था.