कोटा में ट्रांसफार्मर के तार को लेकर खूनी संघर्ष, सुरेश चंद अहीर की हत्या, 6 आरोपी गिरफ्तार
कोटा। कोटा ग्रामीण के मोडक थाना क्षेत्र के तेलियाखेड़ी गांव में ट्रांसफार्मर की अर्थिंग का तार हटाने को लेकर हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। इस दौरान सुरेश चंद अहीर की हत्या कर दी गई।
घटना के बाद मोडक थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया लोहे का फावड़ा, लकड़ियां और सरिये भी बरामद किए हैं।
घटना स्थल: तेलियाखेड़ी गांव, मोडक (कोटा ग्रामीण)
#KotaNews #KotaPolice #KotaCrimeNews #RajasthanNews #BreakingNews #KotaRural #MangalSinghHada
Ladpura, Kota | Nov 4, 2026