पेटलावद: सारंगी ग्राम पंचायत में चलित थाने का आयोजन, ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं
मंगलवार शाम 5 बजे पेटलावद पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगी में चलित थाने का आयोजन किया गया। चलित थाने में विभिन्न कार्यालय संबंधी शिकायती आवेदन व स्थानीय समस्याओं को लेकर नागरिकों ने आवेदन दिए , प्राप्त शिकायतों का तुरंत निराकरण किया गया। साथ ही थाना प्रभारी दिनेश शर्मा द्वारा नगरिकों को दहेज धापा, दारू आदि कुप्रथा से दूर रहने की बात कही।