पेटलावद: ग्राम सारंगी में दो बाइकों के बीच हुई टक्कर, एक युवक हुआ घायल
आज दिनांक 11 नवम्बर को शाम 5 बजे पेटलावद पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम सारंगी में दो बाइक की आपस मे भिड़ंत हो गई। दोनों बाइक पर कुल 3 लोग सवार थे। जिसमें एक युवक को गंभीर चोट आई है। दुर्घटना की सूचना पर सारंगी पुलिस मौके पर पहुची एवं घायल युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सारँगी ले जाया गया। वही आगे की कार्यवाही की गई।