पेटलावद: पेटलावद पुलिस गुंडे-बदमाशों की तलाश में जुटी, कई स्थानों पर दबिश दी गई
10 नवम्बर को शाम 5 बजे पेटलावद में थाना प्रभारी दिनेश शर्मा के नेतृत्व में पेटलावद पुलिस ने निगरानी गुंडे बदमाशों की तलाश हेतु एक अभियान चलाया। जिसके तहत कुल पांच निगरानी बदमाश और 20 गुंडों की सूची अनुसार दबिश दी गई। अभियान के दौरान थाना प्रभारी दिनेश शर्मा, सूबेदार धर्मेंद्र पटेल, सहायक उप निरीक्षक फोदल सिंह भदोरिया सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।