पेटलावद: पेटलावद में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस कर्मियों ने हेलमेट पहनकर बाइक रैली निकाली
11 नवंबर शाम 6 बजे को पेटलावद में पुलिस अधीक्षक पद्म विलोचन शुक्ल के निर्देशानुसार पुलिसकर्मियों ने हेलमेट पहनकर पूरे शहर में बाइक रैली निकाली। रैली का नेतृत्व थाना प्रभारी दिनेश शर्मा एवं सूबेदार धर्मेंद्र पटेल के द्वारा किया गया। उक्त बाइक रैली पेटलावद पुलिस थाना परिसर से शुरू हुई जो कि शहर के प्रमुख मार्गो से होकर गुजरी।