पेटलावद: पेटलावद में न्याय उत्सव अभियान के समापन पर मैराथन दौड़ का आयोजन
10 नवम्बर को शाम 5 बजे पेटलावद में जिला विधिक सेवा समिति द्वारा आयोजित न्याय उत्सव अभियान के समापन के अवसर पर मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। इस दौरान न्यायालय परिसर से 6 किलोमीटर की मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूली छात्र-छात्राओं एवं महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।