पेटलावद: पेटलावद में श्री राधा रस अमृत कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे, कई संगठनों ने कथा वाचक का किया सम्मान
11 नवंबर को पेटलावद शहर के श्री नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर पर श्री राधा रस अमृत कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा का श्रवण करने पहुंचे। इस दौरान कथावाचक सुश्री वैष्णवी भट्ट द्वारा कथा का वाचन किया गया। वहीं कार्यक्रम के दौरान कई संगठनों द्वारा कथा वाचक सुश्री वैष्णवी भट्ट का सम्मान किया गया।