अमरोहा: जोया के बंद मकान में चोरी का तीन घंटे में हुआ खुलासा, किशोर पुलिस अभिरक्षा में
Amroha, Amroha | Sep 7, 2026 अमरोहा। डिडौली थाना क्षेत्र के जोया कस्बे के इकबाल नगर में बंद मकान में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने महज तीन घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने एक किशोर अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लेकर उसके कब्जे से चोरी किए गए चांदी के जेवर बरामद किए हैं।