Public App Logo
सहयोग शिविर में आमजनों की समस्याओं का ऑन-स्पॉट समाधान जहानाबाद। “विकसित भारत, समृद्ध बिहार” के संकल्प के साथ आमजनों की समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान के लिए प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को सभी पंचायतों में सहयोग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक, जहानाबाद की संयुक्त अध्यक्षता में सिकरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बाजार समिति, जहानाबाद में सहयोग शिविर आयोजित किया गया। शिविर में जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने स्थानीय नागरिकों की विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना। मौके पर मौजूद संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को जनसमस्याओं के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निवारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। शिविर के दौरान मुख्य रूप से भूमि विवाद, सामाजिक सुरक्षा समेत अन्य महत्वपूर्ण मामलों से जुड़े आवेदन प्राप्त हुए। कई मामलों में संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया। जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की ओर से कहा गया कि आमजनों की समस्याओं के समाधान, पारदर्शी प्रशासन एवं बेहतर जनसेवा के लिए इस तरह के शिविर लगातार आयोजित किए जा रहे हैं। प्रशासन ने लोगों को अपनी समस्याएं शिविर में रखने की अपील की। - Jehanabad News