बहोरीबंद: प्राकृतिक सौंदर्य का खजाना भूता तालाब, पर्यटन स्थल बनाने की योजना अब तक अधूरी
कटनी जिले का प्रमुख बहोरीबंद जलाशय, जिसे भूता तालाब के नाम से जाना जाता है, प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन की अपार संभावनाओं से भरा हुआ है। तीन तरफ पहाड़ियों से घिरा यह जलाशय बारिश के मौसम में झरनों और विशाल जलभराव के कारण पर्यटकों को आकर्षित करता है। ब्रिटिश काल में निर्मित इस जलाशय की खूबसूरती सर्दी और गर्मी में भी देखते ही बनती है।