महिला सिपाहियों ने मनचलों की अच्छे से की खातिरदारी, दौड़ा-दौड़ा कर की कुटाई, रोड़ शो का वीडियो वायरल!
प्रतापगढ़। कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाले मनचलों की हेकड़ी निकालने का मामला आया सामने!
12 अक्टूबर को भगवा चुंगी चौकी के पास एक युवती से छेड़खानी कर फरार हुए दो शोहदों को प्रतापगढ़ पुलिस की महिला सिपाहियों ने करीब 1 किलोमीटर तक दौड़ाकर सबक सिखाया और घसीटते हुए कोतवाली ले गईं।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक महिला सिपाहियों ने सख्त लहजे में पूछा - "अब दोबारा छेड़खानी करोगे?" तो दोनों आरोपी हाथ जोड़कर जान की भीख मांगने लगे।
पुलिस की इस कार्रवाई से बाजार में हड़कंप मच गया और लोगों ने कहा - "यही है असली महिला सशक्तिकरण!"
वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
#PratapgarhPolice #WomenPolice #PratapgarhNews #UPPolice #MancheloKiKutai #ViralVideo #BhagwaChungi #Kotwali #DDMNEWS
@Pratapgarh Police @UP Police @SP Pratapgarh @DM Pratapgarh
---