फिरोजाबाद - मिशन शक्ति में पुलिस ने खोला मोर्चा, स्कूल से गांव तक एक ही नारा - बेटी सुरक्षित तो देश सुरक्षित
फिरोजाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में जनपद में मिशन शक्ति फेज-06 का अभियान तेज हो गया है।
पुलिस ने स्कूल, कॉलेज, गांव और ब्लॉक स्तर तक मोर्चा संभाल लिया है। आज दिनांक 22-10-2026 को जिले के सभी थानों की मिशन शक्ति टीमों ने रैली और संगोष्ठी कर बालिकाओं और महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया।
टीम ने साइबर हिंसा, नशे के दुष्परिणाम, बाल विवाह जैसी कुरीतियों से बचाव और महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, 1076, 112, 1930 की जानकारी दी।
#Firozabad #MissionShakti06 #FirozabadPolice #ViralNews