फर्रुखाबाद: बस में महिला के बैग से ₹25 हजार की नगदी व जेवर चुराने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार, CO ने किया खुलासा
थाना कादरीगेट क्षेत्र में 29 जून की दोपहर करीब एक बजे थाना शमसाबाद के गांव कलुआपुर सानी निवासी राजीव कुमार राठौर की पत्नी उमा देवी के ट्राली बैग से 25 हजार रुपये व जेवर चोरी कर लिए गए थे। वह बस में बैठकर मायके जा रही थीं। कई घंटे बाद पीड़िता व उनके परिजनों ने यात्रियों की मदद से थाना मेरापुर के गांव ब्रह्मपुरी निवासी विकास राजपूत उर्फ करु को किया गिरफ्तार