सोरांव: मऊआइमा थाना क्षेत्र के पिलखुआ गांव में महिला के घर का ताला तोड़कर नगदी और जेवरात की चोरी, की गई शिकायत
मऊआइमा थाना क्षेत्र के पिलखुवा गांव में एक घर में लाखों रुपये के जेवरात और कीमती सामान चोरी हो गया। पीड़िता अख्तरुल बानों ने थाने में लिखित तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।अख्तरुल बानों 16 अप्रैल को पुणे गई थीं। शुक्रवार सुबह जब वह घर लौटीं, तो उन्होंने मुख्य दरवाजे का ताला बंद पाया। ताला खोलकर अंदर जाने पर घर के विभिन्न कमरों के ताले टूटे हुए थे।