आनंदपुरी: आनंदपुरी-नाहरपुरा में 148 नामांकन, 19 निरस्त; आनंदपुरी में 24 और नाहरपुरा में 15 निर्दलीय मैदान में, सोमवार को नाम वापसी
पंचायत राज चुनाव के तहत आनंदपुरी और नवगठित नाहरपुरा पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए नामांकन पत्रों की जांच पूरी होने के बाद चुनावी तस्वीर साफ होने लगी है। दोनों पंचायत समितियों में कुल 148 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किए, जिनमें से 129 नामांकन स्वीकार किए गए, जबकि 19 निरस्त हुए। अब सोमवार को नाम वापसी की प्रक्रिया के बाद चुनावी मुकाबले की स्थिति स्पष्ट होगी।