बक्सर: नव निर्वाचित जिला पार्षद अध्यक्ष समेत अन्य 50 अग्यात लोगों पर नगर थाना में आचार संहिता की उल्लंघन का मामला दर्ज.
Buxar, Buxar | Mar 19, 2024 नव निर्वाचित जिला परिषद अध्यक्ष सरोज देवी पर आदर्श आचार संहिता की गाज गिर गई है. ऐसे में निर्वाचन के बाद उनके समर्थकों द्वारा जश्न मनाना महंगा पड़ गया है. इस संबंध में सदर अंचल पदाधिकारी प्रशांत शांडिल्य द्वारा नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. जिसमें सरोज देवी एवं उनके प्रतिनिधि पूर्व पार्षद परमानंद यादव को नामजद और 50 अज्ञात को आरोपित किया गया है.