बक्सर: बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बक्सर कलेक्ट्रेट में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से डीएम व एसपी के साथ की बैठक
Buxar, Buxar | Mar 18, 2024 बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एच.आर. श्रीनिवास ने डीएम अंशुल अग्रवाल व एसपी मनीष कुमार के साथ कलेक्ट्रेट परिसर में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक किया। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव की घोषणा हो चुकी है। आदर्श आचार संहिता का पालन हर हाल में कराना होगा। उन्होने नियमित रूप से विधि व्यवस्था और आचार संहिता से जुड़ी रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया।