बक्सर: कलेक्ट्रेट परिसर में जिला परिषद अध्यक्ष को डीएम ने दिलाई शपथ, दिया गया प्रमाण पत्र
Buxar, Buxar | Mar 18, 2024 विभागीय निर्देश के आलोक में सोमवार को जिला परिषद बक्सर के अध्यक्ष पद के निर्वाचन किया गया। जिला दंडाधिकारी सह डीएम द्वारा उपस्थित सभी जिला परिषद सदस्यों को अध्यक्ष के निर्वाचन की पूरी प्रक्रिया विस्तारपूर्वक बताई गई। तत्पश्चात चक्की प्रखंड के चक्की विशेषर डेरा निवासी जिला परिषद सदस्य सरोज देवी को जिला परिषद बक्सर के अध्यक्ष के पद पर निर्वाचित किया गया।