बक्सर: हुकहां गांव के समीप दुध व्यवसायी को बाइक सवार अपराधियों ने मारी गोली, किया गया रेफर, घटना की जांच में जुटी पुलिस
Buxar, Buxar | Mar 18, 2024 जिले में सोमवार को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हुकहां गांव के पास दिन दहाड़े अपराधियों ने एक दूध व्यवसाई को गोली मार दी।घटना बक्सर इटाढ़ी मार्ग पर हुकहां गांव के समीप हुई। जैसे ही रोजाना की तरह दुध व्यवसायी शहर से दूध बेच गांव के समीप पहुंचा, पहले से घात लगाए अपराधियों ने गोली मार दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।