बक्सर: मस्जिद में चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान
Buxar, Buxar | Mar 18, 2024 मतदाता जागरूकता के लिए मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संस्था के द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में सामाजिक न्याय संस्था के बिहार प्रदेश सचिव डॉ दिलशाद आलम के द्वारा मस्जिद में पहुंचकर वहां मौजूद लोगों को मताधिकार के प्रति जागरूक किया गया. उन्होंने यह बताया कि अपने इस अधिकार के प्रयोग से हम देश का भविष्य बना सकते हैं.