लखीसराय: लखीसराय में उत्पाद पुलिस की छापेमारी, दो शराब तस्कर और आठ शराबी गिरफ्तार
बुधवार अपराह्न 4:42 बजे उत्पाद पुलिस लखीसराय द्वारा प्रेस ब्रीफ में साझा की गई जानकारी के अनुसार हलसी थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव से 14 लीटर महुआ शराब के साथ सहदेव चौधरी को तथा कजरा थाना क्षेत्र के मदनपुर से 5. 5 लीटर महुआ शराब के साथ महेंद्र मासी को गिरफ्तार किया गया. हलसी थाना क्षेत्र में करुणमाचक से चार तथा बड़हिया से चार शराबी गिरफ्तार हुए.