पटियाली: जनपद कासगंज के पटियाली बूथ पर MLC चुनाव में भाजपा और सपा के कार्यकर्ताओं के बीच जमकर हुई कहासुनी
कासगंज पटियाली स्नातक MLC चुनाव में पटियाली के बूथ पर भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए, धक्का-मुक्की और तीखी तनातनी से बूथ पर हंगामा मच गया। माहौल इतना गरमाया कि खुद भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री डीएस लोधी और सपा से सपा से विधायक नादिरा सुल्तान ने मोर्चा सम्भाला।