डुमरांव: गांधी-शास्त्री जयंती पर राज हाई स्कूल में एनसीसी कैडेट्स का स्वच्छता अभियान, 'स्वच्छता ही सेवा' का संदेश
Dumraon, Buxar | Oct 2, 2026 राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार की दोपहर 1 बजे डुमरांव के राज हाई स्कूल परिसर में एनसीसी कैडेट्स द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान कैडेट्स ने विद्यालय परिसर व आसपास के क्षेत्र में साफ सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।