गायघाट: भगवतपुर गांव में बागमती नदी किनारे शौच के लिए गई वृद्धा लापता, पैर फिसलने से नदी में गिरने की आशंका
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड अंतर्गत बेनीबाद थाना क्षेत्र के भगवतपुर गांव में सोमवार की अहले सुबह बागमती नदी किनारे शौच के लिए गई 87 वर्षीय वृद्धा लापता हो गई। एसडीआरएफ टीम ने सोमवार शाम करीब पांच बजे तक बागमती नदी में वृद्धा की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका। लापता वृद्धा की पहचान चलित्तर दास की पत्नी मनिया देवी के रूप में हुई है।