नवाबगंज: शिक्षकों और शिक्षा मित्रों के लिए कैशलेस मेडिकल बीमा योजना की मंजूरी, 5 लाख रुपये तक इलाज की सुविधा
योगी आदित्यनाथ सरकार ने शिक्षकों और शिक्षा मित्रों के लिए एक बड़ा निर्णय लिया है। कैबिनेट ने कैशलेस मेडिकल बीमा योजना को मंजूरी दी है। इस योजना के तहत सरकारी शिक्षक और कर्मचारी अब पांच लाख रुपये तक का इलाज पूरी तरह कैशलेस करा सकेंगे। बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग के लाखों शिक्षक और कर्मचारी इससे लाभान्वित होंगे।