बड़ौत: छपरौली से लापता फैसल की गर्दन काटकर हत्या, बोरे में बंद टुकड़े हिंडन नदी में मिले, शव किया सुपुर्द-ए-खाक
Baraut, Bagpat | Feb 27, 2025 छपरौली से लापता युवक फैसल का शव बोरे में बंद टुकड़ों में हिंडन नदी से बरामद हुआ। फैसल की गर्दन काटकर हत्या कर टुकड़े कर शव हिंडन नदी में फेंक दिया था। बुधवार देर रात PM के बाद मृतक का शव कस्बे में पहुंचा। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। रात करीब 11 बजे मृतक को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। परिजनों ने आरोपियों को फांसी देने व मकान पर बुलडोजर चलाने की मांग की है।