बड़ौत: असारा निवासी एक आरोपी को रमाला पुलिस ने चेकिंग के दौरान महबूबा मार्का देसी शराब के साथ किया गिरफ्तार
Baraut, Bagpat | Feb 26, 2025 थाना रमाला पुलिस ने थाना क्षेत्र में चैकिंग के दौरान अवैध शराब तस्करी के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से 20 पव्वे अवैध देशी शराब महबूबा मार्का बरामद की गई है। थाना पुलिस ने बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे बताया कि आरोपी बाबू पुत्र सुखपाल निवासी असारा के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।