बड़ौत: इदरीशपुर का गौ सेवक गौमाता को राष्ट्र गौमाता बनाने के लिए हरिद्वार से लाया 21 लीटर जल, जलाभिषेक होगा पुरा महादेव मंदिर में
Baraut, Bagpat | Feb 26, 2025 हरिद्वार से गौ सेवक पैदल गौ माता को राष्ट्र गौ माता का दर्जा दिलाने के लिए गंगा जल लेकर दाहा पहुंचे। जहां क्षेत्रवासियों ने स्वागत किया। वह पुरा महादेव मंदिर में जलाभिषेक करेंगे। इदरीशपुर गांव निवासी गौ सेवक मोहित चौधरी व वरूण शर्मा ने बताया कि वह अपनी टीम के साथ गौवंशों की पिछले 8 वर्षों से निःशुल्क सेवा करते हैं। गौवंश की इस समय हालत दयनीय बनी हुई है।