टीकमगढ़: टीकमगढ़ पुलिस ने चोरी का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
टीकमगढ़ जिले के दिगौड़ा हायर सेकेंडरी स्कूल में हुई चोरी का मंगलवार तो फिर करीब 3:00 बजे पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस कंट्रोल रूम टीकमगढ़ में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम ने बताया कि स्कूल के चौकीदार ने चोरी की घटना को अंजाम देकर सामान एक कबाड़ी की दुकान में बेच दिया था। पुलिस ने चौकीदार सहित दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है।