टीकमगढ़: मवई ग़ुचाई गांव में 5 लोगों ने एक व्यक्ति के साथ की मारपीट, जिला अस्पताल में भर्ती
मवई ग़ुचाई गांव में एक व्यक्ति के साथ मारपीट की गई है। घायल हल्ले रैकवार के परिजन ने बताया कि व्यक्ति अपने खेत से घर की ओर आ रहा था रास्ते में गांव में आपसी बात को लेकर पांच लोगों ने पहले उसके साथ गाली गलौज की और फिर मारपीट कर दी। घायल का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।