टीकमगढ़: मोंगना गांव में वृद्ध व्यक्ति के साथ 4 लोगों ने की जमकर मारपीट, जिला अस्पताल में भर्ती
मोंगना गांव में एक वृद्ध के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है। भैयन यादव नाम के वृद्ध के परिजन ने बताया कि वृद्ध अपने खेत पर था और बेरी काट रहा था, इसी दौरान दयाराम रामचरण सुरेंद्र और सुदामा आए, बेरी काटने का विरोध करने लगे और चारों लोगों ने वृद्धि के साथ गाली गलौज कर बेरहमी से जमकर मारपीट कर दी।