टीकमगढ़: कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में सुनी गई लोगों की समस्याएँ, अपर कलेक्टर रहे मौजूद
टीकमगढ़ कलेक्टर अवधेश शर्मा के निर्देशानुसार कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान जनसुनवाई में अपर कलेक्टर प्रताप सिंह चौहान मौजूद रहे। आयोजित की गई जनसुनवाई में विभिन्न आवेदनों पर सुनवाई की गई है। आवेदन पत्र को 10 दिवस में निराकृत कर उसका प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।