टीकमगढ़: विराजवन गांव के पास तेज रफ्तार बाइक की टक्कर में तीन लोग घायल, दो के सिर में गंभीर चोट
विजरावन गांव के पास तीन लोग सड़क हादसे का शिकार हो गए। मजगुवा निवासी मेघराज नाम का व्यक्ति अपने पिता बल्दू और एक अन्य परिजन रमलू के साथ बाइक से विजरावन गांव से अपने गांव की ओर आ रहा था, रास्ते में विजरावन गांव के पास एक तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से तीनों लोग घायल हो गए। घायलों का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।