टीकमगढ़: पारस विहार कॉलोनी में महिला की मौत, मायके पक्ष ने लगाया आरोप, जिला अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम
पारस विहार कॉलोनी में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मंगलवार को महिला के शव का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम हुआ और शव परिजनों के सुपुर्द किया गया है। मृतक महिला के मायके पक्ष का आरोप है कि महिला का पति आए दिन महिला के साथ मारपीट करता था और दहेज की मांग भी करता था। परिजन का आरोप है कि महिला की हत्या की गई है।